Skip to main content

Posts

Featured post

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship अट्ठारहवीं सदी के अंत में यूनाइटेड स्टेटस (अमरिका) के आकाश में अनेक अज्ञात चीजों को उड़ते हुए देखा गया। उस समय तक किसी को भी यह गुमान न था की वे अज्ञात उड़ते चीजें अन्य ग्रहों से आए कोई वाहन या उड़न-तश्तरियाँ भी हो सकती थीं। लोगों में उस समय उन अज्ञात चीजों को लेकर एक आम अवधारणा थी की वे एयरशिप्स थीं। इन कथित एयरशिप्स के बारे में दर्ज विवरण के अनुसार वे बहुत विशाल एवं लंबी होती थीं और अकसर उनके नीचे यात्रियों के बैठने के लिए एक केबिन लटका रहता था। दर्ज कई घटनाओं में उन लटकते हुए केबिनों में यात्रियों को देखा जाना दर्ज है। वे यात्री कभी-कभी किसी अज्ञात भाषा में चिल्लाते और इशारे करते थे। परंतु कभी-कभार ही उनके द्वारा कहा गया कोई शब्द या वाक्य नीचे खड़े लोगो की समझ में आता। अक्सर देखा गया है की उन रहस्यमय यात्रियों की पानी में गहरी रूचि रही और वे अकसर लोगों से बाल्टियां भर-भर पानी देने को कहते। इन रहस्यमय 'एयरशिप्स' के देखे जाने से संबंधित दर्ज घटनाओं में सबसे रोचक घटना अप्रैल , 1897 में घटित हुई थी। प्राप
Recent posts

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi - भव्य और विशाल यात्री जहाज एस.एस. लेन्डोवरी केसल जून, 1947 को मोम्बासा (जो अब केन्या में है) के तट से रवाना होकर दक्षिण के तरफ चल पड़ा। अपनी इस यात्रा के दौरान मेडागास्कर के द्वीप से गुजरते हुए इस जहाज को बड़ा ही रोचक अनुभव हुआ। वह रोचक अनुभव एक विशाल एवं अज्ञात उड़ती हुई वस्तु का देखा जाना था। यह रोचक घटना देर रात को घटित हुई थी। उस समय सिर्फ एक ऑफिसर और मात्र कुछ ही यात्री डेक पर मौजूद थे। शुरू-शुरू में इन सभी ने आकाश में मात्र एक चमकीली रोशनी को देखा। यह चमकीली रोशनी धीरे-धीरे उस जहाज के पास आई और फिर अचानक ही एक तेज किरण उस जहाज पर पड़ी।  अगले ही पल वह किरण लुप्त हो गई और डेक पर उपस्थित लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक अति विशाल उड़ती हुई चीज ठीक जहाज के बगल में उड़ रही थी। उस उड़ती हुई विशाल चीज का आकर एक बड़े सिगार की तरह था। उसके पीछे वाले हिस्से से आग की बडी-बड़ी लपटें निकल रही थीं। कुल मिलाकर उसकी कुल लंबाई लगभग 400 मीटर के करीब थी।  डेक पर मौजूद भयभीत और आतंकित ऑफिसर और यात्रियों ने काफी देर तक इस अद्भुत नजारे को देखा, फिर वह अद्भुत यान ध

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi - मनुष्य ने हजारों-हजार वर्ष तरक्की करते हुए अपने ज्ञान क्षेत्र और अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। चांद के बाद आज मानव ने अपनी खोज का दायरा मंगल ग्रह से भी आगे कर दिया है।  यह एक सच्चाई है कि मानव निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। यद्यपि यह एक कटु सच्चाई है कि अपने इस खोज अभियान में मानव आगे तो बढ़ता जा रहा है, परंतु उसकी खोज के दायरे में पूर्व में खोजे गए स्थानों में आज भी अनेक रहस्य भरे पड़े हैं। मानव विजित चंद्रमा पर एक विचित्र क्षेत्र है। 'सी ऑफ ट्रेंक्यूलिटी' नामक इस क्षेत्र में पिरामिड्स से भी ज्यादा रहस्यमय चीजें पाई गई हैं। चांद के इस इलाके पर इन चीजों पर सबसे पहली नजर रूस के उन वैज्ञानिकों की पड़ी, जिन्होंने अमरीका के एक चंद्र अभियान द्वारा खींचे गए चित्रों का गहन अध्ययन किया।  इन चित्रों में कुल आठ बड़े-बड़े शंक्वाकार के निर्माण स्पष्ट नजर आते हैं। इनमें से सबसे ऊंचा कला निर्माण करीब 60 मीटर ऊंचा है। रूसी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि वे विचित्राकार निर्माण एक निश्चित ज्यामितीय संरचना लिए हुए हैं। ह

यान जिसने बम नहीं बरसाए : UFO story in hindi

यान जिसने बम नहीं बरसाए : UFO story in hindi - युद्ध मानवता के लिए एक अभिशाप है। इसकी विभीषिका का हाल तो सिर्फ वे ही बता सकते हैं, जिन्होंने इसे झेला हो। ऐसा माहौल जिसमें डर और सिर्फ डर हो और चारों तरफ भगदड़ और मौत का तांडव छाया रहता है।  युद्ध की इसी भयावहता को मानवता ने द्वितीय विश्वयुद्ध (1939-1945) के दौरान झेला। युद्ध से त्रस्त लोग घंटों डर और दहशत से भरे आकाश की ओर ताकते कि कहीं हवाई हमला न हो जाए। युद्ध के दौरान कहीं भी हवाई हमलों की पूर्व चेतावनी देने का कोई पुख्ता इंतजाम न था। बमवर्षक विमान कहीं से भी अचानक आकर और बम गिरा कर चले जाते थे। अपने नेता मुसोलिनी के नेतृत्व में सन 1935 में इटली ने एबीसीनिया (अब इथोपिया) पर हमला बोल दिया। एबीसीनिया वासियों की अपनी कोई वायु सेना न थी। हर हवाई जहाज जो उन्हें दिखता, तय था कि वो दुश्मन (इटली) का था। युद्ध के इन्हीं दिनों में एबीसीनिया वासियों ने अक्टूबर के दिन आकाश में एक अजीब एवं विचित्र यान देखा। चारों तरफ हल्ला हो गया कि हो-न-हो, यह एक इटालियन यान था। लोग डर के मारे भाग कर यहां-वहां बिखर गए। परंतु अपने डर के बावजूद एबीसीनिया वासी यह दे

रहस्यपूर्ण फू-फाइटर्स : Alien Mystery in hindi

रहस्यपूर्ण फू-फाइटर्स : Alien Mystery in hindi - कभी-कभी इंसान का सामना ऐसी चीजों से हो जाता है, जिनके बारे में वह निश्चित तौर पर कुछ नहीं कर पाता। ये कथित चीजें हमेशा अनसुलझे रहस्य बन कर रह जाती हैं।  ऐसा ही एक मजेदार घटना द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान घटी थी। घटना द्वितीय विश्व युद्ध के समय की है, जब ब्रिटिश और अमेरिकी बमवर्षक विमान संयुक्त रुप से जर्मनी पर बम वर्षा  कर रहे थे। 1944 की बमवर्षकों की इस कार्यवाही के दौरान विमान चालकों ने आकाश में अनेक अजीबोगरीब नजारे देखें। हमले के दौरान ब्रितानी और अमरीकी बमवर्षक विमान चालकों ने आकाश में मंडराते हुए अनेक छोटे-छोटे अग्नि-पिंडों को देखा। ये अग्नि-पिंड  लपकते हुए उनके हवाई जहाजों तक आते और फिर कुछ क्षण उनके आस-पास मंडरा कर चले जाते। विमान चालकों ने पहले तो यह सोच कि वे रहस्यमय अग्नि-पिंड शायद जर्मनी द्वारा प्रयुक्त कोई गुप्त हथियार थे। वे उन रहस्यमय अग्नि-पिंडों को 'फू-फाइटर्स' कहकर बुलाने लगे।  फिर धीरे-धीरे विमान चालकों को इस बात का एहसास हो गया कि वे 'फू-फाइटर्स' उन पर हमला तो बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। शीघ्र ही वे सभी

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story - ऐसा नहीं है कि अज्ञात लोग से आने वाले यानों अर्थात यू.ए.फ.ओ. को देखने वाले सिर्फ मानव ही हो। इन्हें देखकर रोमांचित एवं भयभीत होने वालों में इंसानों के अलावा पशु-पक्षी भी शामिल है। घटना 22 नवंबर 1967 की है। रोमानिया स्थित पेटरिला पेट्रोसानी का एक कृषक अपनी रसोई में खड़ा कुछ पका रहा था। रसोई का दरवाजा खुला था और वे अपने काम में मग्न थे, तभी अचानक उसकी फालतू मुर्गियों का झुंड चीखता चिल्लाता हुआ रसोई में घुस आया।  चिढ़कर उसने उन मुर्गियों को बाहर खदेड़ दिया। उनके खदेड़ने के कुछ क्षणों बाद मुर्गियों का पूरा झुंड पुनः चीखता हुआ रसोई में घुस आया। मुर्गियों में मची भगदड़ को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि वह किसी चीज को देखकर बुरी तरह भयभीत हो गई है।  किसान ने पुनः उनको बाहर खदेड़ा। इस बार वह भी उनके साथ बाहर आया। वह देखना चाहता था कि बाहर ऐसा क्या था जिसे देखकर मुर्गियां डर रहीं थी।  बाहर निकल कर उसने जो कुछ देखा, वह उसे भयभीत करने के लिए काफी था। उसने अपने फार्म हाउस के ऊपर हवा में एक विशाल तश्तरीनुमा चीज को बिल्कुल स्थिर अवस्था में खड़ा पाया।

नाच या कुछ और : Alien Story in hindi

नाच या कुछ और : Alien Story in hindi - उड़न-तश्तरियों पर सवार रहस्यमय प्राणियों को दुनिया के अनेक भूभागों पर देखा गया है। अनेक बार इन विचित्र प्राणियों को अनोखी एवं विचित्रतापूर्ण हरकतें करते हुए देखा गया है। ऐसा ही एक विचित्र घटना इंडियाना (यू.एस.ए) में घटित हुई। घटना 22 अक्टूबर, 1973 की रात की है। रात के करीब 10:00 बज रहे थे। एक नौजवान जोड़ा अपनी कार द्वारा सुनसान सड़क पर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा था कि अचानक उनकी नजर सामने सड़क पर स्थित किसी चीज पर जा पड़ी।  नजदीक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो छोटी-छोटी आकृतियां मानो रोड पर नाच रही हों। इन रहस्यमय आकृतियों ने चांदी रंग के सूट पहन रखे थे और वे रोड के बीचो बीच एक गोल दायरा बनाते हुए नाच रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लगता था मानो वे रोड की सतह को छोड़ नहीं पा रहे हो।  उनका शारीरिक संचालन भी बड़ा ही अजीब था। नौजवान दंपत्ति जब इस अनोखे दृश्य को देखकर आगे निकले, तो उन्हें आकाश में नाचती अजीबोगरीब रोशनियां नजर आईं। इस घटना के 3 घंटे बाद वे रहस्यमय आकृतियां पुनः दिखाई दी। इस बार उन्होंने करीब 5 मिनट तक अपने नाच का प्रदर्शन किया। फिर इसके बाद वे

अज्ञात प्राणी : Mystery of Alien in hindi

अज्ञात प्राणी : Mystery of Alien in hindi - हम सब जानते हैं कि उड़न-तश्तरियों का मतलब अन्य ग्रहों से आये रहस्यमय यानों से है। अनेक दर्ज घटनाओं के अनुसार लाखों लोगों ने इन विचित्र यानों को धरती पर उतरते हुए देखा है। कइयों ने तो इन रहस्यमय यानों के सवार अर्थात सुदूर अंतरिक्ष से आये अज्ञात एवं विचित्र प्राणियों को भी अपने इन यानों से नीचे उतरते हुए तक देखा है।  इन कथित यानों एवं अज्ञात प्राणियों को देखे जाने की घटनाये 20वीं सदी में सर्वाधिक रही हैं। यदि यह कहा जाए कि इनकी शुरुआत बीसवीं सदी में हुई, तो ये कोई अतिशयोक्ति तो नहीं, परंतु पूर्ण सत्य भी नहीं।  प्राचीन दस्तावेज के अनुसार फ्रांस में चारमेन के शासन (सं 742-814) के दौरान एक अज्ञात प्राणी ने धरती पर अपने कदम रखे थे। घटना स्थल पर मौजूद एक किसान के हवाले से बताया गया है कि उसने आकाश से गिरे एक अज्ञात एवं अजीब प्राणी को देखा।  दस्तावेज में दर्ज है कि उस प्राणी ने अपने आपको मगोनिया नामक स्थान का निवासी बताया था। उसके अनुसार वहां के लोग हवा में चलने वाले रथों की सवारी करते थे।  परंतु अफसोस ! इस दुर्लभ दस्तावेज में आगे कहीं भी इस विलक्षण ब