Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2016

शिकारी और एलियन की कहानी : Alien Real Story in hindi

शिकारी और एलियन की कहानी : Alien Real Story in hindi - समय-समय पर इस धरती पर रहने वाले लोगो का आमना-सामना सुदूर अंतरिक्ष से आए अज्ञात प्राणियों से होता आया है। कई मामलो में एक क्षण तक का ही आमना-सामना हुआ है तो कई मामलो में झड़प भी होती देखी। ऐसी ही भिड़ंत सं 1961 के पतझड़ में उत्तरी डेकोटा (अमेरिका ) रहने वाले एक किसान और एक अज्ञात लोकवासी के बीच हुए।   उक्त किसान अपने दो मित्रो के साथ शिकार आ रहा था की अचानक उन तीनों की नजर सामने खड़े एक अज्ञात यान (उड़न-तश्तरी) पर जा पडी।  उन्होंने देखा की उस यान से निकले दो रहस्यमय प्राणी उनकी तरफ चले आ रहे थे। अचानक उत्पन्न इस स्थिति से वे तीनों घबरा उठे।  अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित उस किसान ने अपनी बन्दूक उठाई और फायर कर दिया। उन दोनों प्राणियों में से एक बुरी तरह से लड़खड़ाया।  ऐसा लगता था, मानो उसे गोली लग गयी हो। फिर न जाने क्या हुआ की अगले ही पल वे दोनों रहस्यमय प्राणी और उनका वो यान, तीनो गायब हो गए। इस घटना के अगले तीन दिन व्यक्ति उस किसान से मिलने आए। तीनों आगंतुकों ने ही सिर से लेकर पाँव तक काले लिबास पहन रखे थे। उन्होंने उससे अनेक सवाल जबाब

अज्ञात ग्रह का प्राणी : एलियन की कहानी - Unknown Planet's Creature

अज्ञात ग्रह  का प्राणी : एलियन की कहानी -Unknown Planet's Creature - इस धरती पर रहने वाले सैकड़ों लोगो ने उड़न तश्तरियों और उनके जरिए आने वाले अज्ञात लोक के प्राणियों को देखा है। अज्ञात ग्रहों से आने वाले हमेशा से ही हमारी इस धरती, यहाँ के लोग, पशु -पक्षी और यहाँ  के पेड़-पौधे में रुचि लेते देखे गए है।   ऐसा ही अज्ञात लोक का एक प्राणी 16 दिसंबर, 1954 को वेनेजुएला में देखा गया। घटना वाले दिन तीन व्यक्ति वेनेजुएला स्थित सेन कार्लोस पार्क में टहल रहे थे।  इनमे से एक जीसस पाज नामक व्यक्ति टहलते हुए एक घनी झाडी के पीछे जा पहूँचा। इस झाडी के पीछे जीसस पाज ने जो कुछ देखा, वह उसका खून जमा देने के लिए काफी था ! उसकी नज़रों के ठीक सामने एक नाटा सा, मगर अविश्वसनीय प्राणी उपस्थित था। इस विचित्र प्राणी का पूरा शरीर बालों से ढका था।  वह विचित्र प्राणी कुछ फूलों के ऊपर झुका हुआ था। ऐसा लगता था की उसे वे फूल पसंद हों। इस अजीबोगरीब से दिखने वाले प्राणी को देखकर पाज घबरा उठा।  डर के मारे पाज के मुंह से चीख निकल गयी और वह मुड़कर भागने को तैयार हुआ। उसकी चीख से चौकन्ना हुआ वह रहस्यमय प्राणी पाज के मुड़ते ह

वह मनहूस रात : एलियन का रहस्य - Story of Alien in hindi

वह मनहूस रात : एलियन का रहस्य - Story of Alien in hindi - घटना 21 दिसंबर , 1957 की रात की है।  ब्राजील सुदूर इलाके में यात्रा कर रहे पांच व्यक्तियों को दो अज्ञात उड़न तश्तरियों ने काफी हद तक आंकित किया। श्रीमती मेंदोंका का परिवार और मार्सियो गोनकाल्वज , जीप दवारा स्थानीय इलाके की एक लम्बी और सुनसान सड़क पर पोंटा पोरन नामक कसबे की ओर जा रहे थे। अचानक अँधेरे में से दो चमकीली रोशनियाँ प्रकट हुए। रोशनी के दोनों गोले जीप के एकदम पास आ गए। इनमे से प्रत्येक गोले का व्यास लगभग 5 मीटर के करीब था।  गौर से देखने पर स्पष्ट तोर पर घूमते हुए नजर आ रहे थे। दोनों गोले एक निश्चित दूरी पर रह कर उस चलती हुए जीप का पीछा करने लगे।  जीप के सवार इस दृश्य को देखकर आंतकित हो उठे। कभी कभी उनका पीछा करते हुए उन गोलों से रौशनी की एक किरण निकल कर जीप पर पड़ती ,तो कभी कभी वे गोले ऊपर आकाश की और उड़ जाते।  अगले ही पल वे पुनः गोता लगाकर नीचे दौर रही जीप का पीछा करने लग जाते। इस सारे घटनाक्रम से बुरी तरह परेशान और आतंकित गोनकाल्वज ने जीप को तेजी से भागना शुरू कर दिया।  पकड़ा पकड़ी का यह खेल एक घंटे तक जारी रहा। इस एक घंट

सैनिक बनाम अज्ञात प्राणी : एलियन की कहानी - Alien Story

सैनिक बनाम अज्ञात प्राणी : एलियन की कहानी - Alien Story - आम आदमी तो आम होते ही है , परन्तु कभी -कभी पूर्ण प्रशिक्षित सैनिक भी विषम परिस्थितियों में विचलित हो उठता है। जिस को देखकर एक पूर्ण प्रशिक्षित एवं हथियारों से लैस सैनिक भी बेहोश हो गए , निःसंदेह वह अपने आप में एक अजूबा ही होगी, इसमें कोई शक नहीं। मेंयूशिया एयरपोर्ट (वेनेजुएला) पर 26 अगस्त , 1976 की सुनसान रात। एयरपोर्ट पर किसी गुप्त निर्माण की चौकसी करता वेनेजुएला का एक नौसैनिक अपनी चौकसी में मुस्तैद था।  सहसा उसकी नजर अपनी तरफ आते हुए एक विचित्र से प्राणी पर पडी। लगभग एक मीटर का कद वाला वह प्राणी सिपाही की तरफ आने लगा।  सिपाही ने देखा की वह रहस्यमय प्राणी अपनी बनावट के अनुसार किसी मानव के ही सामान था, परन्तु उसका सिर आश्चर्यजनक रूप से विशाल एवं उसका सम्पूर्ण शरीर सिर से लेकर पाँव तक बालों से ढका हुआ था। इस आश्चर्यजनक प्राणी को देख ही रहा था की सहसा वह प्राणी बोल उठा, "मेरे साथ चले आओ, "हमे कम -से कम एक मानव की जरुरत है। " इतना सुनना था की बेचारा सिपाही वहीं बेहोश हो गया। फिर जब होश में आया, तो उसने अप

एलियन द्वारा हत्या और अपहरण : Alien Real Story

एलियन द्वारा हत्या और अपहरण : Alien Real Story - घटना 11 जून ,1980 की है। जिगमैंट एडम्सकी अपने यॉर्कशायर, (इंग्लैंड ) स्थित घर से आलू लेने के लिए निकला, परन्तु वापस घर नहीं पहुंचा। पांच दिन बाद उसका शव कोयले के विशाल ढेर पर पड़ा पाया गया।  शव बुरी तरह से झुलसा हुआ था और उसको देखने पर ऐसा नहीं लगता था की उसे उस कोयले के ढेर पर खींच कर लाया गया हो, अपितु ऐसा लगता था की मानो वह शव उस ढेर पर ऊपर से गिराया गया हो।  लाश का मुआयना करने पर पता लगा की एडम्सकी की मौत किसी अज्ञात कारण से हुआ हृदयाघात था। लाश देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता था की किसी रसायन की वजह से वह बुरी तरह से झुलसा था।  इस सारे प्रकरण में सबसे पहले पहुँचने वाला पुलिस वाला था - पी. सी. एलन गोडफ्रे। इस घटनाक्रम के कुछ ही सप्ताह बाद पी. सी. गोडफ्रे को भी एक हैरत अंगेज तजुर्बे से दो चार होना पड़ा। टोडमोर्डन , जन्हा से कोई 3 किलोमीटर दूर एडम्सकी का शव मिला था , में अपनी नियमित गश्त के दौरान गोडफ्रे ने एक अजीब उड़न-तश्तरी को देखा।  वह उड़न तश्तरी कुछ पल उस स्थान मण्डराई और फिर चली गयी। इसके बाद क्या हुआ, यह गोडफ्रे को नहीं मालूम

वह कौन था ? एलियन का रहस्य : story of alien in hindi

वह कौन था ? एलियन का रहस्य : story of alien in hindi - "न तो तुम और न ही इस ग्रह पर रहने वाला कोई अन्य ही इस सिक्के को दोबारा देख सकेगा "- उसने कहा। डाक्टर हॉपकिंस ने देखा की इस वाक्य के साथ ही उस विचित्र आदमी के हाथ में पकड़ा सिक्का गायब हो गया। जी नहीं, यह कोई जादुई शो का विवरण नहीं, अपितु उड़न-तश्तरियों से सम्बंधित एक विचित्र, किन्तु सत्य घटना है। सन 1976 में एक व्यक्ति ने दो अज्ञात उड़न- तश्तरियों को देखने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की। उनके अनुसार उक्त उड़न तश्तरियों रंगीन रोशनियों से लैस थीं और वे मेन (अमरीका ) स्थित एक तालाब के ऊपर हवा में गोते एवं कलाबाजियां लगा रही थी।  उसकी इस रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर गरबर्ट हॉपकिंस नामक एक शौकिया उड़न तश्तरी अन्वेषक ने जांच -पड़ताल करने का इरादा किया। एक शाम गॉक्टर हॉपकिंस के घर एक बाद ही विचित्र व्यक्ति आया। उसने अपने आपको किसी उड़न-तश्तरी अन्वेषक संस्था का व्यक्ति बताया। वह काल कोट, काली पेंट, काली टाई और सिर पर काला हैट लगाए हुआ था। और उसने करीने से प्रेस की हुई सफेद शर्त पहन रखी थी।  सबसे आश्चर्य जनक बात यह थी की उसके पूरे शरीर

सिडनी में धमाका - Alien Mysterious Story in hindi

सिडनी में धमाका - Alien Mysterious Story in hindi  : हम सभी जानते है की कभी कभी कुछ ऐसी घटनाये घट जाती है की जिनके बारे में कभी भी पता नहीं चलता की वे क्या थी या उनका क्या कारण था।  छोटी से छोटी घटना का भी कोई न कोई कारण होता है तथा कुछ शेष रहता है मसलन, एक माचिस की तिली जलाने पर आग पैदा होती है और शेष रहता है, जली हुए तीली।  परन्तु कभी कभी बड़े पैमाने पर हुए घटनाओं का कारण, और शेष भी नहीं मिलता।इन्हे ही रहस्यमय एवमं अजीब हादसे कहा जाता है।  ऐसा ही एक सनसनीखेज हादसा बंदरगाह के किनारे बेस ख़ूबसूरत शहर सिडनी में घटित हुआ था। 14 अप्रैल 1958 को रात के ठीक 9 बजे आकाश से कोई अज्ञात एवं विचित्र वस्तु अपने पूरे वेग से भयंकर धमाके के साथ पृथ्वी की गोदी में जा समाई।  धमाका इतना भयंकर था की दूरदराज स्थित घरों की खिड़कियों के कांच झनझना उठे। दर्जनों पुलिस दलों ने इस भयंकर धमाके की जांच पड़ताल की। पर उस भयंकर धमाके का कारण कोई कभी जान नहीं पाया।  उम्मीद करता हूँ सिडनी में धमाका - Alien Mysterious Story in hindi कहानी आपको पसंद आया होगा।  Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटि