Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi - भव्य और विशाल यात्री जहाज एस.एस. लेन्डोवरी केसल जून, 1947 को मोम्बासा (जो अब केन्या में है) के तट से रवाना होकर दक्षिण के तरफ चल पड़ा। अपनी इस यात्रा के दौरान मेडागास्कर के द्वीप से गुजरते हुए इस जहाज को बड़ा ही रोचक अनुभव हुआ। वह रोचक अनुभव एक विशाल एवं अज्ञात उड़ती हुई वस्तु का देखा जाना था। यह रोचक घटना देर रात को घटित हुई थी। उस समय सिर्फ एक ऑफिसर और मात्र कुछ ही यात्री डेक पर मौजूद थे। शुरू-शुरू में इन सभी ने आकाश में मात्र एक चमकीली रोशनी को देखा। यह चमकीली रोशनी धीरे-धीरे उस जहाज के पास आई और फिर अचानक ही एक तेज किरण उस जहाज पर पड़ी।  अगले ही पल वह किरण लुप्त हो गई और डेक पर उपस्थित लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक अति विशाल उड़ती हुई चीज ठीक जहाज के बगल में उड़ रही थी। उस उड़ती हुई विशाल चीज का आकर एक बड़े सिगार की तरह था। उसके पीछे वाले हिस्से से आग की बडी-बड़ी लपटें निकल रही थीं। कुल मिलाकर उसकी कुल लंबाई लगभग 400 मीटर के करीब थी।  डेक पर मौजूद भयभीत और आतंकित ऑफिसर और यात्रियों ने काफी देर तक इस अद्भुत नजारे को देखा, फिर वह अद्भुत यान ध

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi - मनुष्य ने हजारों-हजार वर्ष तरक्की करते हुए अपने ज्ञान क्षेत्र और अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। चांद के बाद आज मानव ने अपनी खोज का दायरा मंगल ग्रह से भी आगे कर दिया है।  यह एक सच्चाई है कि मानव निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। यद्यपि यह एक कटु सच्चाई है कि अपने इस खोज अभियान में मानव आगे तो बढ़ता जा रहा है, परंतु उसकी खोज के दायरे में पूर्व में खोजे गए स्थानों में आज भी अनेक रहस्य भरे पड़े हैं। मानव विजित चंद्रमा पर एक विचित्र क्षेत्र है। 'सी ऑफ ट्रेंक्यूलिटी' नामक इस क्षेत्र में पिरामिड्स से भी ज्यादा रहस्यमय चीजें पाई गई हैं। चांद के इस इलाके पर इन चीजों पर सबसे पहली नजर रूस के उन वैज्ञानिकों की पड़ी, जिन्होंने अमरीका के एक चंद्र अभियान द्वारा खींचे गए चित्रों का गहन अध्ययन किया।  इन चित्रों में कुल आठ बड़े-बड़े शंक्वाकार के निर्माण स्पष्ट नजर आते हैं। इनमें से सबसे ऊंचा कला निर्माण करीब 60 मीटर ऊंचा है। रूसी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि वे विचित्राकार निर्माण एक निश्चित ज्यामितीय संरचना लिए हुए हैं। ह