अज्ञात ग्रह का प्राणी : एलियन की कहानी -Unknown Planet's Creature - इस धरती पर रहने वाले सैकड़ों लोगो ने उड़न तश्तरियों और उनके जरिए आने वाले अज्ञात लोक के प्राणियों को देखा है। अज्ञात ग्रहों से आने वाले हमेशा से ही हमारी इस धरती, यहाँ के लोग, पशु -पक्षी और यहाँ के पेड़-पौधे में रुचि लेते देखे गए है।
ऐसा ही अज्ञात लोक का एक प्राणी 16 दिसंबर, 1954 को वेनेजुएला में देखा गया। घटना वाले दिन तीन व्यक्ति वेनेजुएला स्थित सेन कार्लोस पार्क में टहल रहे थे।
इनमे से एक जीसस पाज नामक व्यक्ति टहलते हुए एक घनी झाडी के पीछे जा पहूँचा। इस झाडी के पीछे जीसस पाज ने जो कुछ देखा, वह उसका खून जमा देने के लिए काफी था ! उसकी नज़रों के ठीक सामने एक नाटा सा, मगर अविश्वसनीय प्राणी उपस्थित था। इस विचित्र प्राणी का पूरा शरीर बालों से ढका था।
वह विचित्र प्राणी कुछ फूलों के ऊपर झुका हुआ था। ऐसा लगता था की उसे वे फूल पसंद हों। इस अजीबोगरीब से दिखने वाले प्राणी को देखकर पाज घबरा उठा।
डर के मारे पाज के मुंह से चीख निकल गयी और वह मुड़कर भागने को तैयार हुआ। उसकी चीख से चौकन्ना हुआ वह रहस्यमय प्राणी पाज के मुड़ते ही उसकी पीठ पर जा सवार हुआ। उसने पाज के शरीर में अपने नुकीले पंजे गदा दिया फिर जोर से उसके सिर पर एक वार किया।
पाज की चीख सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे उसके दोस्तों ने बड़ा ही विचित्र नजारा देखा। उन्होने बालों से भरे एक विचित्र प्राणी को भागते हुए देखा। वह प्राणी पास ही खड़े एक विचित्र यान में जा घुसा उन सबके देखते ही देखते यान उस प्राणी को लेकर उड़ गया।
पाज सिर पर लगे आघात से घायल होकर जमीन पर पड़ा था। उसकी पीठ पर उस रहस्यमय प्राणी दवारा चुभोए गए पंजों की वजह से खून निकल रहा था।
पाज को लेकर उसके दोस्त शीघ्र ही अस्पताल जा पहुंचे। जन्हा उचित इलाज और देख रेख की बदौलत वह शीघ्र ही ठीक हो गया। पाज को कुछ सवालों के जवाबों की तलाश है। मसलन वह रहस्यमय प्राणी कौन था ? आदि-आदि।
उम्मीद करता हूँ अज्ञात ग्रह का प्राणी : एलियन की कहानी - Unknown Planet's Creature कहानी आपको पसंद आया होगा।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Comments
Post a Comment