रहस्यमय रोशनियों का पीछा (Real Alien Story in hindi) : घटना इंग्लैंड स्थित डार्टमूर नामक स्थान पर 24 अक्टूबर, 1967 में घटित हुई। वहां सुबह होने में अभी काफी समय था। चारों ओर के वातावरण में रात का स्याह अंधकार फैला हुआ था। पुलिस गश्तीदल के दो सदस्य इस वक्त भी बड़ी मुस्तैदी से अपने फर्ज को अंजाम दे रहे थे कि तभी गश्तीदल के इन दोनों सिपाहियों का नजर अपनी से होकर सामने आकाश में स्थित एक विलक्षण नजारे पर पड़ी। उन दोनों के अनुसार सामने आकाश में एक चमकता हुआ क्रॉस स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह उनसे करीब 350 मीटर की दूरी पर स्थित था। आश्चर्यजनक रूप से यह क्रॉस कुछ इस तरह से टिमटिमा रहा था, मानो कोई बिजली का बल्ब रह-रह कर जलता और फिर बुझ जाता हो। दोनों सिपाहियों, कांस्टेबल विली और वेकॉट ने रेडियो संपर्क के जरिये मुख्यालय को अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराया। अब वे दोनों उस रहस्यमय चीज के बारे में और अधिक जांच-पड़ताल के उद्देश्य से उसके पीछे चल पड़े, परन्तु जैसे-जैसे वे उस रहस्यमय क्रास के पास पहुंचने के लिए अपनी कर की गति बढ़ाते, ठीक वैसे-वैसे ही वह विलक्षण आकृति अपने स्थान से पीछे ह...
Alien ke bare me sari jankari.