रहस्यमय रोशनियों का पीछा (Real Alien Story in hindi) : घटना इंग्लैंड स्थित डार्टमूर नामक स्थान पर 24 अक्टूबर, 1967 में घटित हुई। वहां सुबह होने में अभी काफी समय था। चारों ओर के वातावरण में रात का स्याह अंधकार फैला हुआ था।
पुलिस गश्तीदल के दो सदस्य इस वक्त भी बड़ी मुस्तैदी से अपने फर्ज को अंजाम दे रहे थे कि तभी गश्तीदल के इन दोनों सिपाहियों का नजर अपनी से होकर सामने आकाश में स्थित एक विलक्षण नजारे पर पड़ी।
उन दोनों के अनुसार सामने आकाश में एक चमकता हुआ क्रॉस स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह उनसे करीब 350 मीटर की दूरी पर स्थित था। आश्चर्यजनक रूप से यह क्रॉस कुछ इस तरह से टिमटिमा रहा था, मानो कोई बिजली का बल्ब रह-रह कर जलता और फिर बुझ जाता हो।
दोनों सिपाहियों, कांस्टेबल विली और वेकॉट ने रेडियो संपर्क के जरिये मुख्यालय को अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराया। अब वे दोनों उस रहस्यमय चीज के बारे में और अधिक जांच-पड़ताल के उद्देश्य से उसके पीछे चल पड़े, परन्तु जैसे-जैसे वे उस रहस्यमय क्रास के पास पहुंचने के लिए अपनी कर की गति बढ़ाते, ठीक वैसे-वैसे ही वह विलक्षण आकृति अपने स्थान से पीछे हटती जाती।
आखिरकार उस रहस्यमय चीज का पीछा करने वाली पुलिस कार की रफ्तार 150 किलामीटर प्रति घंटे जा पहुंची। इतनी रफ्तार पर भी वे उस तक पहुंच पाने में नाकामयाब रहे, क्योंकि मानो उस चमकीले क्रॉस की पीछे हटने की (या आगे भागने की) गति पुलिस वालों से ज्यादा थी।
इस उड़ते हुए चमकीले क्रॉस का पीछा करते-करते दोनों पुलित वाले कोई 22 किलोमीटर दूर जा निकले, तभी उनकी नजर सड़क के किनारे खड़ी एक जीप पर पड़ी। जीप का मालिक और एक किसान भी बड़ी हैरानी से उसी क्रॉस को देख रहा था। फिर उन दिनों के देखते-ही-देखते वह क्रॉस दूर जाकर उनकी नजरों से ओझल हो गया।
पोस्ट पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Comments
Post a Comment