यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi - भव्य और विशाल यात्री जहाज एस.एस. लेन्डोवरी केसल जून, 1947 को मोम्बासा (जो अब केन्या में है) के तट से रवाना होकर दक्षिण के तरफ चल पड़ा। अपनी इस यात्रा के दौरान मेडागास्कर के द्वीप से गुजरते हुए इस जहाज को बड़ा ही रोचक अनुभव हुआ। वह रोचक अनुभव एक विशाल एवं अज्ञात उड़ती हुई वस्तु का देखा जाना था। यह रोचक घटना देर रात को घटित हुई थी। उस समय सिर्फ एक ऑफिसर और मात्र कुछ ही यात्री डेक पर मौजूद थे। शुरू-शुरू में इन सभी ने आकाश में मात्र एक चमकीली रोशनी को देखा। यह चमकीली रोशनी धीरे-धीरे उस जहाज के पास आई और फिर अचानक ही एक तेज किरण उस जहाज पर पड़ी। अगले ही पल वह किरण लुप्त हो गई और डेक पर उपस्थित लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक अति विशाल उड़ती हुई चीज ठीक जहाज के बगल में उड़ रही थी। उस उड़ती हुई विशाल चीज का आकर एक बड़े सिगार की तरह था। उसके पीछे वाले हिस्से से आग की बडी-बड़ी लपटें निकल रही थीं। कुल मिलाकर उसकी कुल लंबाई लगभग 400 मीटर के करीब थी। डेक पर मौजूद भयभीत और आतंकित ऑफिसर और यात्रियों ने काफी देर तक इस अद्भुत नजारे को देखा, फिर वह अद्...
Alien ke bare me sari jankari.