यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi - भव्य और विशाल यात्री जहाज एस.एस. लेन्डोवरी केसल जून, 1947 को मोम्बासा (जो अब केन्या में है) के तट से रवाना होकर दक्षिण के तरफ चल पड़ा। अपनी इस यात्रा के दौरान मेडागास्कर के द्वीप से गुजरते हुए इस जहाज को बड़ा ही रोचक अनुभव हुआ। वह रोचक अनुभव एक विशाल एवं अज्ञात उड़ती हुई वस्तु का देखा जाना था।
यह रोचक घटना देर रात को घटित हुई थी। उस समय सिर्फ एक ऑफिसर और मात्र कुछ ही यात्री डेक पर मौजूद थे। शुरू-शुरू में इन सभी ने आकाश में मात्र एक चमकीली रोशनी को देखा। यह चमकीली रोशनी धीरे-धीरे उस जहाज के पास आई और फिर अचानक ही एक तेज किरण उस जहाज पर पड़ी।
अगले ही पल वह किरण लुप्त हो गई और डेक पर उपस्थित लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक अति विशाल उड़ती हुई चीज ठीक जहाज के बगल में उड़ रही थी। उस उड़ती हुई विशाल चीज का आकर एक बड़े सिगार की तरह था। उसके पीछे वाले हिस्से से आग की बडी-बड़ी लपटें निकल रही थीं। कुल मिलाकर उसकी कुल लंबाई लगभग 400 मीटर के करीब थी।
डेक पर मौजूद भयभीत और आतंकित ऑफिसर और यात्रियों ने काफी देर तक इस अद्भुत नजारे को देखा, फिर वह अद्भुत यान धीरे-धीरे जहाज से उड़ता हुआ दूर रात्रि के गहन अंधकार में कहीं सुदूर चला गया।
ऐसा लगता था मानो कि वह उड़न-तश्तरी उस यात्री जहाज का महज अवलोकन करने के उद्देश्य से ही उसके पास मंडराते हुए आई थी। उसके बारे में रहस्य बना ही रहा।
उम्मीद करता हूँ उम्मीद करता हूँ यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi कहानी आपको पसंद आया होगा।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Apki story hame bahut achchi lagti hai ap hamare liye esahi story late rahiye
ReplyDelete