चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi - मनुष्य ने हजारों-हजार वर्ष तरक्की करते हुए अपने ज्ञान क्षेत्र और अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। चांद के बाद आज मानव ने अपनी खोज का दायरा मंगल ग्रह से भी आगे कर दिया है।
यह एक सच्चाई है कि मानव निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। यद्यपि यह एक कटु सच्चाई है कि अपने इस खोज अभियान में मानव आगे तो बढ़ता जा रहा है, परंतु उसकी खोज के दायरे में पूर्व में खोजे गए स्थानों में आज भी अनेक रहस्य भरे पड़े हैं।
मानव विजित चंद्रमा पर एक विचित्र क्षेत्र है। 'सी ऑफ ट्रेंक्यूलिटी' नामक इस क्षेत्र में पिरामिड्स से भी ज्यादा रहस्यमय चीजें पाई गई हैं। चांद के इस इलाके पर इन चीजों पर सबसे पहली नजर रूस के उन वैज्ञानिकों की पड़ी, जिन्होंने अमरीका के एक चंद्र अभियान द्वारा खींचे गए चित्रों का गहन अध्ययन किया।
इन चित्रों में कुल आठ बड़े-बड़े शंक्वाकार के निर्माण स्पष्ट नजर आते हैं। इनमें से सबसे ऊंचा कला निर्माण करीब 60 मीटर ऊंचा है। रूसी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि वे विचित्राकार निर्माण एक निश्चित ज्यामितीय संरचना लिए हुए हैं। हु-ब-हू वही व्यवस्थित क्रम, जो धरती पर स्थित मिस्र के पिरामिड्स लिए हुए है।
क्या यह संभव है कि चांद पर स्थित वे विचित्र आकृतियां मात्र प्राकृतिक संरचनाएं हों ? दूसरी तरफ उनका धरती पर स्थित पिरामिड्स के व्यवस्थित रूप से मेल खाना क्या प्रमाणित करता है ? कई लोगों की नजरों में यह इस बात का सबूत है कि पुरातन मिस्री लोग अन्य ग्रहवासियों से संपर्क में थे। और तो और, वे आपस में निर्माण कला का आदान-प्रदान भी करते रहते थे।
उम्मीद करता हूँ चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi कहानी आपको पसंद आया होगा।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Comments
Post a Comment