नाच या कुछ और : Alien Story in hindi - उड़न-तश्तरियों पर सवार रहस्यमय प्राणियों को दुनिया के अनेक भूभागों पर देखा गया है। अनेक बार इन विचित्र प्राणियों को अनोखी एवं विचित्रतापूर्ण हरकतें करते हुए देखा गया है।
ऐसा ही एक विचित्र घटना इंडियाना (यू.एस.ए) में घटित हुई। घटना 22 अक्टूबर, 1973 की रात की है। रात के करीब 10:00 बज रहे थे। एक नौजवान जोड़ा अपनी कार द्वारा सुनसान सड़क पर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा था कि अचानक उनकी नजर सामने सड़क पर स्थित किसी चीज पर जा पड़ी।
नजदीक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो छोटी-छोटी आकृतियां मानो रोड पर नाच रही हों। इन रहस्यमय आकृतियों ने चांदी रंग के सूट पहन रखे थे और वे रोड के बीचो बीच एक गोल दायरा बनाते हुए नाच रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लगता था मानो वे रोड की सतह को छोड़ नहीं पा रहे हो।
उनका शारीरिक संचालन भी बड़ा ही अजीब था। नौजवान दंपत्ति जब इस अनोखे दृश्य को देखकर आगे निकले, तो उन्हें आकाश में नाचती अजीबोगरीब रोशनियां नजर आईं।
इस घटना के 3 घंटे बाद वे रहस्यमय आकृतियां पुनः दिखाई दी। इस बार उन्होंने करीब 5 मिनट तक अपने नाच का प्रदर्शन किया। फिर इसके बाद वे हवा में ऊपर उठकर एक ओर निकल गए।
परंतु सबसे अनोखी ओर आश्चर्यजनक बात तो यह थी कि इन रहस्यमय जीवों के पांव अपने नृत्य के दौरान भी जमीन पर नहीं पड़े थे। अपने पूरे प्रस्तुतीकरण के दौरान जमीन से ऊपर हवा में ही रहे।
इनका नाच क्या था, क्या यह बस यों ही था या इसके पीछे कोई संकेत था ? यह शायद हम कभी ना जान पाएं।
उम्मीद करता हूँ नाच या कुछ और : Alien Story in hindi कहानी आपको पसंद आया होगा।
Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।
Comments
Post a Comment