Skip to main content

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story - ऐसा नहीं है कि अज्ञात लोग से आने वाले यानों अर्थात यू.ए.फ.ओ. को देखने वाले सिर्फ मानव ही हो। इन्हें देखकर रोमांचित एवं भयभीत होने वालों में इंसानों के अलावा पशु-पक्षी भी शामिल है।

घटना 22 नवंबर 1967 की है। रोमानिया स्थित पेटरिला पेट्रोसानी का एक कृषक अपनी रसोई में खड़ा कुछ पका रहा था। रसोई का दरवाजा खुला था और वे अपने काम में मग्न थे, तभी अचानक उसकी फालतू मुर्गियों का झुंड चीखता चिल्लाता हुआ रसोई में घुस आया। 

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story

चिढ़कर उसने उन मुर्गियों को बाहर खदेड़ दिया। उनके खदेड़ने के कुछ क्षणों बाद मुर्गियों का पूरा झुंड पुनः चीखता हुआ रसोई में घुस आया। मुर्गियों में मची भगदड़ को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि वह किसी चीज को देखकर बुरी तरह भयभीत हो गई है। 

किसान ने पुनः उनको बाहर खदेड़ा। इस बार वह भी उनके साथ बाहर आया। वह देखना चाहता था कि बाहर ऐसा क्या था जिसे देखकर मुर्गियां डर रहीं थी। 

बाहर निकल कर उसने जो कुछ देखा, वह उसे भयभीत करने के लिए काफी था। उसने अपने फार्म हाउस के ऊपर हवा में एक विशाल तश्तरीनुमा चीज को बिल्कुल स्थिर अवस्था में खड़ा पाया। वह विशालतश्तरी नुमा आकृति किसी 'काउबॉय' के हैट के आकार की लग रही थी।

उसका रंग चांदी के समान चमकीला था। फिर उस किसान के देखते-ही-देखते वह रहस्यमय यान अपनी धुरी पर खड़ा-खड़ा घूमने लगा। फिर धीरे-धीरे उड़ता हुआ उसकी नजरों से ओझल हो गया। उस रहस्यमय यान के जाने के बाद मुर्गियों का वह झुंड शांत हुआ।

उम्मीद करता हूँ  यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story कहानी आपको पसंद आया होगा। 

Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।

Comments