Skip to main content

Posts

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi

यात्री जहाज और उड़न-तश्तरी : UFO Story in Hindi - भव्य और विशाल यात्री जहाज एस.एस. लेन्डोवरी केसल जून, 1947 को मोम्बासा (जो अब केन्या में है) के तट से रवाना होकर दक्षिण के तरफ चल पड़ा। अपनी इस यात्रा के दौरान मेडागास्कर के द्वीप से गुजरते हुए इस जहाज को बड़ा ही रोचक अनुभव हुआ। वह रोचक अनुभव एक विशाल एवं अज्ञात उड़ती हुई वस्तु का देखा जाना था। यह रोचक घटना देर रात को घटित हुई थी। उस समय सिर्फ एक ऑफिसर और मात्र कुछ ही यात्री डेक पर मौजूद थे। शुरू-शुरू में इन सभी ने आकाश में मात्र एक चमकीली रोशनी को देखा। यह चमकीली रोशनी धीरे-धीरे उस जहाज के पास आई और फिर अचानक ही एक तेज किरण उस जहाज पर पड़ी।  अगले ही पल वह किरण लुप्त हो गई और डेक पर उपस्थित लोग यह देखकर हैरान हो गए कि एक अति विशाल उड़ती हुई चीज ठीक जहाज के बगल में उड़ रही थी। उस उड़ती हुई विशाल चीज का आकर एक बड़े सिगार की तरह था। उसके पीछे वाले हिस्से से आग की बडी-बड़ी लपटें निकल रही थीं। कुल मिलाकर उसकी कुल लंबाई लगभग 400 मीटर के करीब थी।  डेक पर मौजूद भयभीत और आतंकित ऑफिसर और यात्रियों ने काफी देर तक इस अद्भुत नजारे को देखा, फिर वह अद्...

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi

चांद पर रहस्यमय पिरामिड्स : Mysteries of the Moon Pyramid in hindi - मनुष्य ने हजारों-हजार वर्ष तरक्की करते हुए अपने ज्ञान क्षेत्र और अपनी सीमाओं का विस्तार किया है। चांद के बाद आज मानव ने अपनी खोज का दायरा मंगल ग्रह से भी आगे कर दिया है।  यह एक सच्चाई है कि मानव निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। यद्यपि यह एक कटु सच्चाई है कि अपने इस खोज अभियान में मानव आगे तो बढ़ता जा रहा है, परंतु उसकी खोज के दायरे में पूर्व में खोजे गए स्थानों में आज भी अनेक रहस्य भरे पड़े हैं। मानव विजित चंद्रमा पर एक विचित्र क्षेत्र है। 'सी ऑफ ट्रेंक्यूलिटी' नामक इस क्षेत्र में पिरामिड्स से भी ज्यादा रहस्यमय चीजें पाई गई हैं। चांद के इस इलाके पर इन चीजों पर सबसे पहली नजर रूस के उन वैज्ञानिकों की पड़ी, जिन्होंने अमरीका के एक चंद्र अभियान द्वारा खींचे गए चित्रों का गहन अध्ययन किया।  इन चित्रों में कुल आठ बड़े-बड़े शंक्वाकार के निर्माण स्पष्ट नजर आते हैं। इनमें से सबसे ऊंचा कला निर्माण करीब 60 मीटर ऊंचा है। रूसी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के दौरान पाया कि वे विचित्राकार निर्माण एक निश्चित ज्यामितीय संरचना लिए हुए हैं। ...

यान जिसने बम नहीं बरसाए : UFO story in hindi

यान जिसने बम नहीं बरसाए : UFO story in hindi - युद्ध मानवता के लिए एक अभिशाप है। इसकी विभीषिका का हाल तो सिर्फ वे ही बता सकते हैं, जिन्होंने इसे झेला हो। ऐसा माहौल जिसमें डर और सिर्फ डर हो और चारों तरफ भगदड़ और मौत का तांडव छाया रहता है।  युद्ध की इसी भयावहता को मानवता ने द्वितीय विश्वयुद्ध (1939-1945) के दौरान झेला। युद्ध से त्रस्त लोग घंटों डर और दहशत से भरे आकाश की ओर ताकते कि कहीं हवाई हमला न हो जाए। युद्ध के दौरान कहीं भी हवाई हमलों की पूर्व चेतावनी देने का कोई पुख्ता इंतजाम न था। बमवर्षक विमान कहीं से भी अचानक आकर और बम गिरा कर चले जाते थे। अपने नेता मुसोलिनी के नेतृत्व में सन 1935 में इटली ने एबीसीनिया (अब इथोपिया) पर हमला बोल दिया। एबीसीनिया वासियों की अपनी कोई वायु सेना न थी। हर हवाई जहाज जो उन्हें दिखता, तय था कि वो दुश्मन (इटली) का था। युद्ध के इन्हीं दिनों में एबीसीनिया वासियों ने अक्टूबर के दिन आकाश में एक अजीब एवं विचित्र यान देखा। चारों तरफ हल्ला हो गया कि हो-न-हो, यह एक इटालियन यान था। लोग डर के मारे भाग कर यहां-वहां बिखर गए। परंतु अपने डर के बावजूद एबीसीनिया वासी य...

रहस्यपूर्ण फू-फाइटर्स : Alien Mystery in hindi

रहस्यपूर्ण फू-फाइटर्स : Alien Mystery in hindi - कभी-कभी इंसान का सामना ऐसी चीजों से हो जाता है, जिनके बारे में वह निश्चित तौर पर कुछ नहीं कर पाता। ये कथित चीजें हमेशा अनसुलझे रहस्य बन कर रह जाती हैं।  ऐसा ही एक मजेदार घटना द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान घटी थी। घटना द्वितीय विश्व युद्ध के समय की है, जब ब्रिटिश और अमेरिकी बमवर्षक विमान संयुक्त रुप से जर्मनी पर बम वर्षा  कर रहे थे। 1944 की बमवर्षकों की इस कार्यवाही के दौरान विमान चालकों ने आकाश में अनेक अजीबोगरीब नजारे देखें। हमले के दौरान ब्रितानी और अमरीकी बमवर्षक विमान चालकों ने आकाश में मंडराते हुए अनेक छोटे-छोटे अग्नि-पिंडों को देखा। ये अग्नि-पिंड  लपकते हुए उनके हवाई जहाजों तक आते और फिर कुछ क्षण उनके आस-पास मंडरा कर चले जाते। विमान चालकों ने पहले तो यह सोच कि वे रहस्यमय अग्नि-पिंड शायद जर्मनी द्वारा प्रयुक्त कोई गुप्त हथियार थे। वे उन रहस्यमय अग्नि-पिंडों को 'फू-फाइटर्स' कहकर बुलाने लगे।  फिर धीरे-धीरे विमान चालकों को इस बात का एहसास हो गया कि वे 'फू-फाइटर्स' उन पर हमला तो बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। शीघ्र ही वे स...

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story

यू.एफ.ओ को देखकर मुर्गियां डर गई : UFO hindi story - ऐसा नहीं है कि अज्ञात लोग से आने वाले यानों अर्थात यू.ए.फ.ओ. को देखने वाले सिर्फ मानव ही हो। इन्हें देखकर रोमांचित एवं भयभीत होने वालों में इंसानों के अलावा पशु-पक्षी भी शामिल है। घटना 22 नवंबर 1967 की है। रोमानिया स्थित पेटरिला पेट्रोसानी का एक कृषक अपनी रसोई में खड़ा कुछ पका रहा था। रसोई का दरवाजा खुला था और वे अपने काम में मग्न थे, तभी अचानक उसकी फालतू मुर्गियों का झुंड चीखता चिल्लाता हुआ रसोई में घुस आया।  चिढ़कर उसने उन मुर्गियों को बाहर खदेड़ दिया। उनके खदेड़ने के कुछ क्षणों बाद मुर्गियों का पूरा झुंड पुनः चीखता हुआ रसोई में घुस आया। मुर्गियों में मची भगदड़ को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि वह किसी चीज को देखकर बुरी तरह भयभीत हो गई है।  किसान ने पुनः उनको बाहर खदेड़ा। इस बार वह भी उनके साथ बाहर आया। वह देखना चाहता था कि बाहर ऐसा क्या था जिसे देखकर मुर्गियां डर रहीं थी।  बाहर निकल कर उसने जो कुछ देखा, वह उसे भयभीत करने के लिए काफी था। उसने अपने फार्म हाउस के ऊपर हवा में एक विशाल तश्तरीनुमा चीज को बिल्कुल स्थिर अवस्था म...

नाच या कुछ और : Alien Story in hindi

नाच या कुछ और : Alien Story in hindi - उड़न-तश्तरियों पर सवार रहस्यमय प्राणियों को दुनिया के अनेक भूभागों पर देखा गया है। अनेक बार इन विचित्र प्राणियों को अनोखी एवं विचित्रतापूर्ण हरकतें करते हुए देखा गया है। ऐसा ही एक विचित्र घटना इंडियाना (यू.एस.ए) में घटित हुई। घटना 22 अक्टूबर, 1973 की रात की है। रात के करीब 10:00 बज रहे थे। एक नौजवान जोड़ा अपनी कार द्वारा सुनसान सड़क पर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा था कि अचानक उनकी नजर सामने सड़क पर स्थित किसी चीज पर जा पड़ी।  नजदीक पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो छोटी-छोटी आकृतियां मानो रोड पर नाच रही हों। इन रहस्यमय आकृतियों ने चांदी रंग के सूट पहन रखे थे और वे रोड के बीचो बीच एक गोल दायरा बनाते हुए नाच रहे थे। उन्हें देखकर ऐसा लगता था मानो वे रोड की सतह को छोड़ नहीं पा रहे हो।  उनका शारीरिक संचालन भी बड़ा ही अजीब था। नौजवान दंपत्ति जब इस अनोखे दृश्य को देखकर आगे निकले, तो उन्हें आकाश में नाचती अजीबोगरीब रोशनियां नजर आईं। इस घटना के 3 घंटे बाद वे रहस्यमय आकृतियां पुनः दिखाई दी। इस बार उन्होंने करीब 5 मिनट तक अपने नाच का प्रदर्शन किया। फिर इस...

अज्ञात प्राणी : Mystery of Alien in hindi

अज्ञात प्राणी : Mystery of Alien in hindi - हम सब जानते हैं कि उड़न-तश्तरियों का मतलब अन्य ग्रहों से आये रहस्यमय यानों से है। अनेक दर्ज घटनाओं के अनुसार लाखों लोगों ने इन विचित्र यानों को धरती पर उतरते हुए देखा है। कइयों ने तो इन रहस्यमय यानों के सवार अर्थात सुदूर अंतरिक्ष से आये अज्ञात एवं विचित्र प्राणियों को भी अपने इन यानों से नीचे उतरते हुए तक देखा है।  इन कथित यानों एवं अज्ञात प्राणियों को देखे जाने की घटनाये 20वीं सदी में सर्वाधिक रही हैं। यदि यह कहा जाए कि इनकी शुरुआत बीसवीं सदी में हुई, तो ये कोई अतिशयोक्ति तो नहीं, परंतु पूर्ण सत्य भी नहीं।  प्राचीन दस्तावेज के अनुसार फ्रांस में चारमेन के शासन (सं 742-814) के दौरान एक अज्ञात प्राणी ने धरती पर अपने कदम रखे थे। घटना स्थल पर मौजूद एक किसान के हवाले से बताया गया है कि उसने आकाश से गिरे एक अज्ञात एवं अजीब प्राणी को देखा।  दस्तावेज में दर्ज है कि उस प्राणी ने अपने आपको मगोनिया नामक स्थान का निवासी बताया था। उसके अनुसार वहां के लोग हवा में चलने वाले रथों की सवारी करते थे।  परंतु अफसोस ! इस दुर्लभ दस्तावेज में आगे क...

चकाचक सफाई : Alien Real Story in hindi

चकाचक सफाई : Alien Real Story in hindi - घटना 22 सितम्बर, 1974 के दिन शाम के ठीक पांच बजे की है। एक महिला ने लौंसेस्टन स्थित अपने घर (तस्मानिया से करीब 50 किलोमीटर दूर) के सामने अपनी कार खड़ी की। वह वहां अपने एक रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रही थी।  अचानक कार का रेडियों अपने आप बजने लगा। ठीक उसी क्षण उस महिला ने पास स्थित पेड़ों के झुरमुट से एक चमकीली रोशनी को निकलते हुए देखा। रोशनी को देखने पर उस महिला ने पाया कि वह एक उड़ती हुए कोन (त्रिभुज) आकर की आकृति के शीर्ष से आ रही थी।  इस अजीबोगरीब एवं हैरत अंगेज दृश्य को देखकर वह महिला डर गई। डर के मारे उसने अपनी गाड़ी को पीछे करना चाहा, परंतु डर जाने से वह अपना संतुलन कायम न रख सकी और उसकी गाड़ी लहराती हुई सड़क से नीचे स्थित एक खड्डे में जा धंसी।  आतंकित महिला अपनी गाड़ी से निकलकर घर की तरफ भाग खड़ी हुई। बाद में जब उस महिला का पति एवं बेटा गाड़ी लेने घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां वह अजीब आकृति वाली उड़ान-तश्तरी तो नहीं मिली, हां, अलबत्ता एक आश्चर्यजनक चीज जरूर देखने को मिली। गाड़ी का अगला आधा हिस्सा बेहद साफ-सुथरा एवं चमक रहा था।  क...

रहस्यमय रोशनियों का पीछा : Real UFO Story in hindi

रहस्यमय रोशनियों का पीछा (Real Alien Story in hindi) : घटना इंग्लैंड स्थित डार्टमूर नामक स्थान पर 24 अक्टूबर, 1967 में घटित हुई।  वहां सुबह होने में अभी काफी समय था। चारों ओर के वातावरण में रात का स्याह अंधकार फैला हुआ था। पुलिस गश्तीदल के दो सदस्य इस वक्त भी बड़ी मुस्तैदी से अपने फर्ज को अंजाम दे रहे थे कि तभी गश्तीदल के इन दोनों सिपाहियों का नजर अपनी से होकर सामने आकाश में स्थित एक विलक्षण नजारे पर पड़ी।  उन दोनों के अनुसार सामने आकाश में एक चमकता हुआ क्रॉस स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह उनसे करीब 350 मीटर की दूरी पर स्थित था। आश्चर्यजनक रूप से यह क्रॉस कुछ इस तरह से टिमटिमा रहा था, मानो कोई बिजली का बल्ब रह-रह कर जलता और फिर बुझ जाता हो।  दोनों सिपाहियों, कांस्टेबल विली और वेकॉट ने रेडियो संपर्क के जरिये मुख्यालय को अपनी स्थिति के बारे में अवगत कराया। अब वे दोनों उस रहस्यमय चीज के बारे में और अधिक जांच-पड़ताल के उद्देश्य से उसके पीछे चल पड़े, परन्तु जैसे-जैसे वे उस रहस्यमय क्रास के पास पहुंचने के लिए अपनी कर की गति बढ़ाते, ठीक वैसे-वैसे ही वह विलक्षण आकृति अपने स्थान से पीछे ह...

एक अद्भुत वाकिया - एलियन की रहस्यमय कहानी

एक अद्भुत वाकिया - एलियन की रहस्यमय कहानी : ऑस्ट्रेलियाई शहर बेन्डिगो के नजदीक एक लंबी एवं सीधी सड़क से होकर रॉनाल्ड सुल्लीवेन 4 अप्रैल, 1966 को अपनी कार से गुजर रहा था। घटना वाली रात कुछ भी असामान्य नहीं था। उसकी गाड़ी का हर पुर्जा सही और ठीक तरह से काम कर रहा था। फिर अचानक एक स्थान पर आकर सुल्लीवेन के साथ एक अजीब ही वाकिया पेश आया। उसकी गाड़ी की हेडलाइट्स की रोशनी अचानक ही मुड़ गयी। ऐसा नहीं था की हेडलाइट्स ढीली या उनमे लगे लट्टू ढीले हों।  सुल्लीवेन यह देखककर हैरत में पड़ गया की हेडलाइट्स के प्रकाश की किरणें, प्रकाश की किरण के सिद्धांत के एकदम विपरीत, आश्चर्यजनक रूप से मुड़ गई थीं। इस अद्भुत एवं रोमांचक किस्से ने सुल्लीवेन को सक्कते में डाल दिया। सुल्लीवेन ने घबरा कर अपनी गाड़ी वही रोक ली। गाड़ी रोकने के साथ ही सुल्लीवेन की नजर सड़क के किनारे एक खेत पर जा पडी।  उसने वहां एक अजीब चमकती हुई चीज को देखा। सुल्लीवेन अभी इस दृश्य को हैरत से देख ही रहा था की सहसा वह चीज धीरे-धीरे हवा में ऊपर की ओर उड़ती हुई उसकी नजरों से ओझल हो गयी। अगले ही पल एक आश्चर्य हुआ, उस रहस्यमय चीज के जा...

दो औरतो के साथ अज्ञात प्राणी का अजीब मुलाक़ात - alien story

दो औरतो के साथ अज्ञात प्राणी का अजीब मुलाक़ात - alien story in hindi : यह घटना नॉर्वेजिया स्थित मोस्जोएन की गर्मियों के सुहावने दिन की है ! स्थानीय इलाके की दो औरतें घटना वाले दिन अपने घर के पास एक स्थान पर बैरीज (एक प्रकार का जंगली फल) इकट्ठा करने के उद्देश्य से निकली थीं !  दोनों औरतें आपस में बात करती हुई अपने काम को अंजाम दे रही थी की तभी एक आदमी उन दोनों औरतों के पास आया और उसने उन्हें इशारे से अपने पीछे-पीछे आने को कहा ! दोनों औरतों को थोड़ी हैरानी तो अवश्य हुई, पर फिर कुछ सोचती हुई वे उस आदमी के पीछे-पीछे चल पड़ीं ! आदमी चलता हुआ एक स्थान पर जाकर रूक गया ! वहाँ दोनों औरतों ने एक अजीब-सी चीज देखी !  सामने ही एक अजीब डिस्कनुमा चीज जमीन पर पडी थी ! चीज के नीचे की जमीन कुछ धंसी हुई थी और वह व्यास में कोइ पांच मीटर के करीब थी !  अभी वे औरते उस अजीब-सी चीज को विस्मय से देख ही रहीं थी की सहसा उस आदमी ने उनसे बातें करनी शुरू कर दी, परन्तु  औरतों के पल्ले कुछ भी न पड़ा ! वे दोनो उसकी भाषा में प्रयुक्त किसी भी शब्द या ध्वनि को कोई भी हिस्सा समझ न पाई ! ...

किसी अज्ञात प्राणी का विशाल पद-चिह्न - Real Alien Story

किसी अज्ञात प्राणी का  विशाल पद-चिह्न - Real Alien Story : कभी-कभी कुछ ऐसा घाट जाता है, जिसके बारे में हम यह तो जानते हैं कि कुछ-न-कुछ तो घटा है, परंतु क्या घटा यह नहीं जानते ! इस तरह की घटनाएं दिलो-दिमाग को परत-दर- परत उलझा कर रख देती हैं ! ऐसी ही एक उलझन भरी घटना 1965 में अगस्त की रात श्रीमती हॉब्ज के साथ घटित हुई ! घटना वाली रात श्रीमती हॉब्ज घंटियों के टनटनाने जैसी आवाज सुनकर कुछ चकित हुई ! आवाज घर के बाहर से आ रही थी बाहर निकलकर उन्होंने देखा की उनके वाशिंगटन स्टेट (अमेरिका) स्थित घर  के पास ही आकाश में एक चमकीली रोशनी मंडरा रही थी ! ठीक उसी क्षण श्रीमती हॉब्ज ने देखा की उनके घोड़े और कुत्ते किसी चीज से भयभीत होकर मचलने लगे थे ! डर के मारे वे बेजुबान जानवर यहाँ-वहां भाग रहे थे ! अगली सुबह श्रीमती हॉब्ज के आश्चर्यचकित हो उठी ! वे रहस्यमय पद-चिह्न लंबाई में 55 सेंटीमीटर के थे और सबसे अधिक हैरानी व परेशान करने वाली बात वह यह थी की उन विशाल पद-चिह्नों में से प्रत्येक के बीच की दूरी, अर्थात एक डग की दूरी, आश्चर्यजनक रूप से 3 मीटर पर थी ! उक्त विशाल पद-चिह्न...

किसी अज्ञात द्वारा पायलट गायब ! - Alien Ki Sachchhi Ghatnaa

किसी अज्ञात द्वारा पायलट गायब ! प्रस्तुत घटना हवाई उड़ानों के इतिहास में अपने आप में एक अजूबा और कभी न सुलझने वाले एक राज के रूप में दर्ज है। 21, अक्टूबर , 1978 को फ्रेडरिक वेलेन्टिच नामक एक व्यक्ति ने सेसना-182 विमान से उड़ान भरी।  फ्रेडरिक ने मेलबॉर्न से किंग आइलैंड (ऑस्ट्रलिया) के लिए उड़ान भरी थी, परंतु वह उड़ान हमेशा-हमेशा के लिए एक घटना बन कर रह गयी।  उस दिन उड़ान पर निकला फ्रेडरिक अपने गंतव्य स्थल पर कभी भी नहीं पहुँच सका। मेलबॉर्न से अपनी उड़ान पर निकले फ्रेडरिक ने एक घंटे बाद जमीनी अधिकारियों से अपने रेडियो द्वारा संपर्क साधा अधिकारियों ने बताया की उस समय उसके (फ्रेडरिक) आस-पास आधिकारिक रूप से कोई भी विमान उड़ान पर नहीं था। अधिकारियों ने फ्रेडरिक से उस यान के प्रकार के बारे में बताने को कहा। अधिकारियों के इस सवाल का फ्रेडरिक तत्काल कोई भी जवाब न दे सका, क्योंकि उसने उससे पहले वैसा कोई यान नहीं देखा था। फ्रेडरिक ने अधिकारियों को बताया की वह यान उसके द्वारा देखे गए किसी भी अन्य यान से मेल नहीं खाता था। इस पर अधिकारियों ने उसे इस यान का हुलिया बयान करने...

मिनिस्टर और वे - एलियन Alien ki sachchi kahani

मिनिस्टर और वे - एलियन Alien ki sachchi kahani : कभी-कभी जीवन में ऐसी घटनाएँ घाट जाती हैं, जब उन्हें सत्य न मानने वाले लोग भी सत्य मानने पर मजबूर हो जाते हैं ! वे लोग जो जिंदगी भर किसे चीज का मानने से इनकार करें, फिर अचानक उसे मानने लगें , तो इसे क्या कहा जाए ? यकीनन ऐसे लोगों की बात को हंसी में नहीं उड़ाया जा सकता, क्योंकि ऐसे लोग अपनी जिंदगी भर की विचार धारा को झूट बोलकर स्वयं हंसी का पात्र कभी न बनना चाहेंगे ! ऐसी ही एक घटना 11 अक्टूबर, 1973 को ऑस्ट्रेलिया में सड़क पर एक उड़न-तश्तरी के उतरने पर घटित हुई !  विवरणों के अनुसार उस रहस्यमय उड़न-तश्तरी के उतरने के साथ ही उसमे सवार कई प्राणी नीचे सड़क पर उतर आए, उड़न-तश्तरी से उतरे वे प्राणी दिखने में मनुष्य के समान ही थे, परंतु जो कपडे उन्होंने पहन रखे थे, वे आश्चर्यजनक रूप से टाइट फिटिंग लिए हुए थे और चांदी की मानिंद चमक रहे थे ! इस आश्चर्यजनक घटना का उल्लेख यदि कोई सामान्य व्यक्ति करता, तो शायद एकबारगी अविश्वास करने का कोई कारण ढूंढा भी जा सकता था, परंतु इस घटना को अपनी आँखों से देखने वाला कोई सामान्य व्यक्ति न होकर एक मेथोडिस्...

एक अद्भुत हादसा - Radioactive Effect of Alien Spaceship

एक अद्भुत हादसा - Radioactive Effect of Alien Spaceship : यह जिक्र बरमूडेज परिवार और उनके कुछ मित्रों के साथ घटी एक अति दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में है, जो 1969 के जुलाई माह में घटित हुई थी ! घटना वाली शाम बरमूडेज परिवार के सदस्य अपने एनओलेमा (कोलंबिया) स्थित घर में अपने कुछ मित्रों के साथ आनंद पूर्वक बात कर रहे थे ! हँसते-बतियाते कब रात हो गयी , किसी को पता ही नहीं चला ! अचानक ही उन लोगों की नजर ऊपर आकाश में स्थित एक चीज पर जा पड़ी ! उस चीज को देखकर वे सभी चौंक पड़े , क्योंकि वैसी विचित्र चीज उनमे से किसी ने भी उससे पहले कभी न देखी थी ! उन लोगों ने आकाश में एक चमकती हुई गेंदनुमा आकृति को मंडराते हुए देखा ! इस अद्भुत नज़ारे को देख रहे घर के एक बच्चे ने उस विचित्र चीज की तरफ अपने हाथों में पकड़ी टॉर्च की रोशनी फेंकी !देखने वाले ये देखकर हैरान हो उठे की उस बच्चे के ऐसा करते ही वह चमकीला पिंड उस घर की तरफ बढ़ने लगा ! उस रहस्यमय पिंड के नजदीक आने पर सबने उसे स्पष्ट और साफ तौर पर देखा ! उस पिंड का रंग चमकीला नारंगी था और उसके नीचे आश्चर्यजनक रूप से नीली रंग की टाँगे लटक रही थी ! ना...

किसने किसको चौंकाया - Alien Ki Duniya Real Stories

किसने किसको चौंकाया - Alien Ki Duniya Real Stories : मनुष्य का यह स्वभाव है कि अचानक कुछ घटित होने पर वह चौंक उठता है ! ठीक यही नियम जानवरों के साथ भी लागू होता है ! चौंकाने से संबंधित ये खेल हमेशा एकतरफा होता है ! मसलन अगर मैं अचानक आपको सामने टपक पंडू, तो आप यक़ीनन चौंक पड़ेंगे और मैं आनंदित होऊंगा, परंतु कभी-कभी इसका उलटा भी होता है ! कई बार चौंकने वाला खुद चमक जाता है और यह तय करना मुश्किल हो जाता है की किसने किसको चौंकाया ? ऐसी ही एक विचित्र घटना 23 अगस्त, 1967 को स्टेनली मोक्जोन के साथ घटित हुई ! घटना रात्रि के अंतिम प्रहर की है ! प्रभात होने में कुछ ही देर थी और ऐसे में स्टेनली ओंटारियो, कनाडा स्थित जॉयसविले के बाहरी इलाकों से होकर अपनी कार से गुजर रहा था ! घटना के समय स्टेनली हाईवे नंबर पंद्रह से गुजर रहा था की अचानक उसकी नजर पास के खेत से आती हुई चमकती गाड़ी हरी रौशनी पर जा पडी ! स्टेनली की समझ में कुछ भी न आया की रात्रि के उस अंतिम प्रहर में वहां क्या हो रहा था ! वह अपनी उत्सुकता को दबा न सका और छानबीन के उद्देश्य से उस तरफ निकल पड़ा ! उसने अपनी गाड़ी की सारी बत्ति...

टूवूम्बा के किसान ने उड़न तश्तरी देखी : UFO Story

टूवूम्बा के किसान ने उड़न तश्तरी देखी : UFO Story - उत्तरी ऑस्ट्रेलिया स्थित टूवूम्बा के एक किसान के साथ जुलाई, 1957 को एक बड़ा ही रोचक हादसा पेश आया ! वह अपने खेत से गायों के एक झुण्ड को खदेड़ रहा था की सहसा आकाश में हुई एक हलचल ने उसका ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट किया !  शायद कोई हवाई जहाज होगा, ऐसा सोचकर ग्राहम नामक उस किसान ने यों ही ऊपर की ओर नजर उठाई , पर आकाश में जो कुछ उसने देखा, वह उसके लिए आश्चर्यजनक मंजर बन कर रह गया। सपाट पेंदे वाली उस उड़न-तश्तरी को देखकर लगता था, मानो कोई उल्टी प्लेट उड़ती हुई चली आ रही हो। वह उड़न-तश्तरी उसके सर के ऊपर से होती हुई एक ओर निकल गयी। अभी ग्राहम उस विचित्र यान के बारे में सोच ही रहा था की वह यान एक बार पुनः प्रकट हुआ। इस बार भी वह उसके सर के ऊपर से उड़ता हुआ एक ऒर निकल गया। इस घटना के ठीक कुछ सप्ताह बाद ऐसी ही एक रोचक घटना टूवूम्बा के एक अन्य किसान के साथ घटित हुई। वह किसान एक खेत में काम कर रहा था की तभी उसने आकाश में मंडराती हुई एक विशाल चीज को देखा।  आकाश में मंडराती उस रहस्यमय चीज को देखकर वह किसान आश्चर्यचकित रह गया, क्योकि उसने...

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship अट्ठारहवीं सदी के अंत में यूनाइटेड स्टेटस (अमरिका) के आकाश में अनेक अज्ञात चीजों को उड़ते हुए देखा गया। उस समय तक किसी को भी यह गुमान न था की वे अज्ञात उड़ते चीजें अन्य ग्रहों से आए कोई वाहन या उड़न-तश्तरियाँ भी हो सकती थीं। लोगों में उस समय उन अज्ञात चीजों को लेकर एक आम अवधारणा थी की वे एयरशिप्स थीं। इन कथित एयरशिप्स के बारे में दर्ज विवरण के अनुसार वे बहुत विशाल एवं लंबी होती थीं और अकसर उनके नीचे यात्रियों के बैठने के लिए एक केबिन लटका रहता था। दर्ज कई घटनाओं में उन लटकते हुए केबिनों में यात्रियों को देखा जाना दर्ज है। वे यात्री कभी-कभी किसी अज्ञात भाषा में चिल्लाते और इशारे करते थे। परंतु कभी-कभार ही उनके द्वारा कहा गया कोई शब्द या वाक्य नीचे खड़े लोगो की समझ में आता। अक्सर देखा गया है की उन रहस्यमय यात्रियों की पानी में गहरी रूचि रही और वे अकसर लोगों से बाल्टियां भर-भर पानी देने को कहते। इन रहस्यमय 'एयरशिप्स' के देखे जाने से संबंधित दर्ज घटनाओं में सबसे रोचक घटना अप्रैल , 1897 में घटित हुई थी। प्राप...

लड़ाकू बेड़ा और उड़न-तश्तरी - Flying UFO Real Story

लड़ाकू बेड़ा और उड़न-तश्तरी : Flying UFO Real Story - द्वितीय विश्वयुद्ध अपनी चरम सीमा पर था। ऐसे में उस लड़ाकू बेड़े को दुश्मनों पर कड़ी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे। उस लड़ाकू बेड़े के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम दे रहे थे।  वैसे भी उनका बेड़ा उस समय दुश्मन की जल सीमा में खड़ा था और ऐसे में किसी भी लापरवाही की जरा भी गुंजाइश न थी। घटना 26 फरवरी, 1942 की है। ट्रॉम्प नामक एक छोटा, मगर पूर्ण सुसज्जित डच लड़ाकू बेड़ा और उस पर सवार चालक दाल के सदस्य दुश्मन की टोह लेने का अपना काम बड़ी ही मुस्तैदी से कर रहे थे।  घटना वाले दिन वह लड़ाकू बेड़ा ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के बीच स्थित तिमोर सागर से होकर गुजर रहा था कि सहसा पहरे पर लगे चालक दल के एक सदस्य ने किसी हवाई जहाज के बेड़े की तरफ आने से संबंधित निर्देश दिए। संभावित किसी हवाई खतरे को देखते हुए संबंधित अधिकारी तुरंत ही सतर्क हो गया, जब उसकी नजर आने वाले हवाई जहाज पर पडी, तो वह बुरी तरह से चौंक गया। उस अधिकारी के चौंकाने का कारण वह विमान ही था। उसने अपने जीवन में वैसा अजीब यान कभी नहीं देखा था। वह यान सामान्य य...

एलियन द्वारा प्रथम अपहरण : Kidnapping by Alien in hindi

एलियन द्वारा प्रथम अपहरण : Kidnapping by Alien - सं 1963 में उड़न-तश्तरियों से संबंधित एक अति सनसनीखेज और चौंका देने वाली खबर अखबारों की सुर्ख़ियों में उभर कर सामने आई। इस खबर ने एक तरह से इस बात को स्थापित कर दिया कि अंततः सुदूर अंतरिक्ष में बसने वाले प्राणी धरती पर पहुँच चुके हैं। प्रस्तुत रोचक घटना उस समय प्रकाश में आई, जब बार्नी और बेट्टी हिल नामक एक दंपती को 19 सितंबर, 1961 में उनके साथ पेश आए एक हादसे के बारे में सम्मोहित अवस्था में सवाल-जवाब किए गए। सम्मोहित अवस्था से पहले की गयी पूछताछ में वह जोड़ा अपने साथ पेश आए उस हादसे के बारे में सिर्फ इतना ही बता पाया की न्यू हेम्पशायर (अमरीका) स्थित पोर्ट्समाउथ में अपने घर की ओर कार द्वारा लौटते हुए उन्होंने एक उड़न तश्तरी देखी थी।  फिर जैसे ही वह यान नीचे उतरा, वे दोनों बेहोश हो गए। उन्हें कोई दो घंटे बाद होश आया। बेहोशी के आलम में बीते दो घंटों के दौरान क्या हुआ, उनको याद न था। परंतु जब इस जोड़े को सम्मोहित करके सवाल जबाब किए गए, इन्होंने अपने साथ बीती बातों को और विस्तार से बयान करना शुरू कर दिया।   अपनी सम्मोहित अवस्थ...