सवाल जिंदगी का - रहस्यमय प्राणी के साथ लड़ाई : Alien Story सवाल जिंदगी का - रहस्यमय प्राणी के साथ लड़ाई 10 दिसम्बर, 1954 को लोरेंजो फ्लोर्स एवं जीसस गोमेज नामक दो लड़के खरगोशों के शिकार के उद्देश्य से पशिचमी वेनेजुएला स्थित चीको गांव अपने साजो-सामान सहित जा पहुंचे ! आस-पास की झाड़ियों में खरगोशों को ढूंढते इन लड़कों को सड़क के पास एक घनी झाड़ी में कुछ हलचल होती दिखाई दी ! उन्हें लगा की शायद उस झाडी में कोइ दुर्घटनाग्रस्त वाहन था और वे सहायता के उद्देश्य से उस झाड़ी की तरफ चल पड़े ! उस घनी झाडी में प्रवेश करना एक कठिन काम अवश्य था, पर अंततः वे दोनों उस झाडी के मध्य पहुँच ही गए ! अंदर का दृश्य देखकर वे दोनों हैरान रह गए ! उन दोनों के अनुमान के विपरीत उस झाडी में कोई दुर्घटनाग्रस्त वाहन या ट्रक न होकर कुछ और ही चीज थी ! उनकी नजरों के सामने चमचमाती हुई एक तश्तरीनुमा चीज थी ! वह चमकती हुई उड़न-तश्तरी अपने एक सिरे से दूसरे सिरे तक कोई 3 मीटर के लगभग थी और बड़े ही रहस्यमय तरीके से जमीन से मात्र थोड़ी ही ऊपर हवा में मंडरा रही थी ! उनकी समझ में ही नहीं आया कि जो कुछ वे देख रहे थे, वह वा...
Alien ke bare me sari jankari.