Skip to main content

अद्भुत हवाई पीछा - रोमांचक एलियन की कहानी - Real Story of Alien

अद्भुत हवाई पीछा - रोमांचक एलियन की कहानी - Real Story of Alien : समय - समय पर कई विमान चालकों ने अपनी हवाई उड़नों के समय ऐसी रहस्यमय चीजों को देखा है कि जिनके बारे में वे खुद भी नहीं जान पाए कि वस्तुतः उन्होंने क्या देखा था ! 

इन विमान चालकों से लेकर पूर्ण प्रशिक्षित बमबर्षक विमान चालक भी शामिल है ! ऐसी ही एक रहस्यमय घटना 1 अक्तूबर, 1948 को ल्युटनेंट जॉर्ज गॉरमेन के साथ घटी। 

अद्भुत हवाई पीछा - रोमांचक एलियन की कहानी - Real Story Of Alien

ल्युटनेंट जॉर्ज उस रात अपने बमबर्षक नेशनल गार्ड एफ. 51 को फार्गो, उत्तरी डेकोटा (अमरीका) स्थित एयर बस पर उतारने की तैयारी में थे। अचानक उनकी नजर अपने सामने उड़ रही एक उड़न- तश्तरी पर जा पड़ी ! 

पहले तो जॉर्ज ने सोचा कि वह रोशनी शायद नजदीक ही गुजर रहे किसी अन्य बमबर्षक के पिछले हिस्से से आ रही होगी ! कंट्रोल टॉवर पर बैठे अधिकारियों, जिनकी नजर भी उस रोशनी पर पड़ चुकी थी, ने जॉर्ज को बताया कि ऐसा नहीं था ! 

उनके अनुसार रोशनी दिखाई देने वाले उस स्थान पर उस समय कोई भी विमान मौजूद नहीं था ! इस जानकारी के मिलने पर जॉर्ज ने उस रोशनी के कारण को जानने के उद्देश्य से उसका पीछा करने की ठानी ! 

पीछा करने के अपने इस क्रम में जब वह रोशनी एक पूर्णरूपेण प्रकाश से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम से होकर गुजरी, तो जॉज को कुछ आशा बंधी ! उसे लगा कि अब वह उस फुटबंल स्टेडियम में लगी फ्लड लाइटों की मदद से रोशनी का कारण अर्थात् उस यान को देख सकेगा, जिसका पीछा करता हुआ वह वहां तक आया था, पर वह स्टेडियम की तेज रेशनी में भी कुछ भी नहीं देख सका ! 

वह रोशनी सिर्फ उड़ती हुई एक रोशनी थी ! वह किसी भी चीज का हिस्सा नहीं थी, जैसाकि ल्युटनेंट जॉर्ज ने सोचा था ! हैरान और परेशान जॉर्ज ने उस रहस्यमय रोशनी का पीछा और तेजी से करना शुरू कर दिया ! 

एक मौके पर तो जॉर्ज ने अपने आपको और उस रोशनी को सीधा अपनी तरफ आते हुए पाया ! एक क्षण को जॉर्ज के मन में ख्याल आया कि वह उस रोशनी से सीधा जा टकराए, परंतु फिर अगले ही क्षण उसने अपना वह विचार त्याग दिया और फिर उसने संभावित टक्कर को टालते हुए अपने यान को एक तरफ मोड़ दिया ! 

एक क्षण के कुछ ही पलों में ये सब कुछ हो गया और वह रोशनी जॉर्ज के विमान के ऊपर से होकर निकल गई ! इसके कुछ ही क्षणों बाद वह रोशनी आश्चर्यजनक रूप से तीव्र गति से आकाश में सीधी उड़ती हुई नजरों से ओझल हो गई ! आखिरकर हताश ल्युटनेंट जॉर्ज अपने बेस पर आकर उतर गए !

उम्मीद करता हूँ अद्भुत हवाई पीछा - रोमांचक एलियन की कहानी - Real Story of Alien कहानी आपको पसंद आया होगा। 

Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।

Comments