Skip to main content

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship

रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship

अट्ठारहवीं सदी के अंत में यूनाइटेड स्टेटस (अमरिका) के आकाश में अनेक अज्ञात चीजों को उड़ते हुए देखा गया। उस समय तक किसी को भी यह गुमान न था की वे अज्ञात उड़ते चीजें अन्य ग्रहों से आए कोई वाहन या उड़न-तश्तरियाँ भी हो सकती थीं। लोगों में उस समय उन अज्ञात चीजों को लेकर एक आम अवधारणा थी की वे एयरशिप्स थीं।

इन कथित एयरशिप्स के बारे में दर्ज विवरण के अनुसार वे बहुत विशाल एवं लंबी होती थीं और अकसर उनके नीचे
यात्रियों के बैठने के लिए एक केबिन लटका रहता था। दर्ज
कई घटनाओं में उन लटकते हुए केबिनों में यात्रियों को देखा
जाना दर्ज है।

वे यात्री कभी-कभी किसी अज्ञात भाषा में चिल्लाते और इशारे करते थे। परंतु कभी-कभार ही उनके द्वारा कहा गया कोई शब्द या वाक्य नीचे खड़े लोगो की समझ में आता। अक्सर देखा गया है की उन रहस्यमय यात्रियों की पानी में गहरी रूचि रही और वे अकसर लोगों से बाल्टियां भर-भर पानी देने
को कहते।

इन रहस्यमय 'एयरशिप्स' के देखे जाने से संबंधित दर्ज घटनाओं में सबसे रोचक घटना अप्रैल , 1897 में घटित हुई थी। प्राप्त विवरणों के अनुसार कोई दस हजार लोगों ने एक साथ मिससौरी स्थित कनसास सिटी के ऊपर से गुजरती हुई एक काली एयरशिप को देखा।

इन सब घटनाओं का सबसे आश्चर्यजनक पहलू यह था की सदी के उस समय तक धरती पर कहीं भी देश उन एयरशिप जितनी बड़े एयरशिप नहीं बना पाया था। फिर वह क्या था जो अमरीका के आकाश में उड़ रहा था ? यह आज भी एक अनसुलझा रहस्य ही बना हुआ है। 

उम्मीद करता हूँ रहस्यमय एयरशिप्स - एलियन की कहानी - Mysterious Alien Spaceship कहानी आपको पसंद आया होगा। 

Alien से संबंधित इसी तरह के real और mysterious story का नोटिफिकेशन पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और Alien Ki Duniya फेसबुक पेज को लाइक करें।

Comments

Post a Comment